NTPC Share Price: एनटीपीसी का शेयर आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 0.47% की बढ़त के साथ 334.45 पर कारोबार कर रहा है। आइए इस स्टॉक के टारगेट प्राइस सहित पूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
NTPC Projects Details
सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने राजस्थान के नोक सातार थर्मल प्रोजेक्ट (3x245MW) में से 245 मेगावाट की क्षमता में से 193 मेगावाट यूनिट को चालू कर दिया है। इसके साथ ही NTPC share price को लेकर निवेशकों में एक नई ऊर्जा देखी जा रही है।
एनटीपीसी की अब कुल कमर्शियल उत्पादन क्षमता 59,606 मेगावाट हो गई है, जबकि पूरी समूह की क्षमता 80,708 मेगावाट तक पहुंच गई है। कंपनी ने यह जानकारी 8 जून को एक्सचेंज के साथ साझा की है।
read more: Suzlon Share Price: सोमवार को सुजलॉन एनर्जी में होगी बड़ी ब्लॉक डील, प्रमोटर्स बेचेंगे 20 करोड़ शेयर
NTPC Share Price
शुक्रवार को एनटीपीसी के शेयर में 1.28% की तेजी देखने को मिली और इसका भाव ₹332.85 पर बंद हुआ। और आज NTPC का शेयर सोमवार को 0.48% की वृद्धि के साथ 334.35 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस प्रदर्शन के पीछे राजस्थान प्रोजेक्ट की शुरुआत और बाजार में सकारात्मक सेंटीमेंट बड़ी वजह रहे।
तारीख | भाव (₹) | परिवर्तन (%) |
---|---|---|
7 जून 2025 | 332.85 | +1.28% |
9 जून 2025 | 334.45 | +0.33 |
NTPC Share Price History
भले ही पिछले एक साल में NTPC का शेयर थोड़ा संघर्ष करता नजर आया, लेकिन पिछले दो वर्षों में इस स्टॉक ने पोजिशनल निवेशकों को 89% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। यदि बात की जाए पांच वर्षों की, तो NTPC share price में लगभग 239% की शानदार बढ़त देखने को मिली है।
यह प्रदर्शन इसे एक मजबूत दीर्घकालिक निवेश विकल्प बनाता है।
NTPC Dividend News
NTPC उन कुछ सरकारी कंपनियों में शामिल है जो नियमित रूप से निवेशकों को डिविडेंड देती हैं। जनवरी 2025 में कंपनी ने प्रति शेयर ₹2.50 का डिविडेंड घोषित किया था, वहीं अक्टूबर 2024 में भी ₹2.50 का डिविडेंड दिया गया था।
तारीख | डिविडेंड (₹) |
---|---|
जनवरी 2025 | ₹2.50 |
अक्टूबर 2024 | ₹2.50 |
साल 2019 में NTPC ने बोनस शेयर भी दिया था – 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर का वितरण किया गया था।
निवेशकों के लिए संकेत: क्या करें आगे?
- राजस्थान प्रोजेक्ट से एनटीपीसी की उत्पादन क्षमता में इजाफा हुआ है।
- लगातार डिविडेंड और मजबूत फंडामेंटल कंपनी को एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
- NTPC share price में हालिया तेजी तकनीकी संकेत दे रही है कि यह स्टॉक आने वाले समय में और ऊंचाई छू सकता है।
निष्कर्ष: क्या NTPC Share Price आगे भी देगा शानदार रिटर्न?
राजस्थान प्रोजेक्ट की शुरुआत, नियमित डिविडेंड, और शेयर का मजबूत प्रदर्शन—इन सभी फैक्टर्स के आधार पर NTPC share price आने वाले दिनों में निवेशकों के लिए आकर्षक बना रह सकता है। यदि बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक रहा, तो यह शेयर 350 रुपये के स्तर को भी जल्द छू सकता है।