Share Price
Inox Wind Order Book 2025, Inox Wind शेयर न्यूज़, Multibagger energy stocks 2025, Renewable Energy Stocks in India, Suzlon Energy vs Inox Wind, Suzlon Financial Results FY25, Suzlon और Inox Wind में कौन बेहतर?, Suzlon शेयर टारगेट 2025, अक्षय ऊर्जा स्टॉक्स 2025, बेस्ट विंड एनर्जी कंपनियां भारत
Aditya Sharma
0 Comments
Suzlon vs Inox Wind में किस कंपनी में मिलेगा ताबड़तोड़ रिटर्न, जानें टारगेट सहित पूरी डिटेल्स!
Suzlon vs Inox Wind: भारत में अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है और इसके दो प्रमुख खिलाड़ी हैं – Suzlon Energy और Inox Wind। इन दोनों कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिससे निवेशकों के बीच यह सवाल खड़ा हुआ है कि आखिर किस कंपनी के शेयर में निवेश करना फायदेमंद रहेगा?
Suzlon vs Inox Wind: कंपनी परिचय
Suzlon Energy देश की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जिसका मुख्यालय पुणे में है। कंपनी 21 गीगावॉट से अधिक विंड एनर्जी इंस्टॉलेशन कर चुकी है और 17 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुकी है।
वहीं Inox Wind, INOXGFL ग्रुप का हिस्सा है और यह भारत की प्रमुख विंड टरबाइन निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है। यह टर्बाइन, टावर, ब्लेड और अन्य OEM सेवाओं के साथ साथ प्रोजेक्ट डेवलपमेंट में भी कार्यरत है।
read more: Yes Bank News : एक ही दिन में 9% टुटा यस बैंक, जाने क्या है कारण और क्या करें निवेशक?
Suzlon vs Inox Wind: मार्केट में प्रदर्शन
- Suzlon Energy: पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में इसके शेयर में 12% की तेजी आई है और 3 जून को शेयर में लगभग 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 1 महीने में सुजलॉन एनर्जी निवेशकों को 23% का तगड़ा रिटर्न दिया है।
- Inox Wind: हाल ही में 0.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा के बाद स्टॉक में 15% की वृद्धि दर्ज की गई। 3 जून को 0.45% की गिरावट के साथ 184.44 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले 3 महीनों में स्टॉक में 22% की तेजी देखने को मिली है।
Suzlon vs Inox Wind: वित्त वर्ष 2025 में वित्तीय प्रदर्शन
Suzlon Energy Q4 Results:
- रेवेन्यू: ₹10,851 करोड़ (FY25), जो FY24 के ₹6,497 करोड़ से 67% अधिक है।
- EBITDA: 81% बढ़कर ₹1,857 करोड़
- PBT: 103% बढ़कर ₹1,447 करोड़
- PAT: ₹2,072 करोड़ (FY24 में ₹600 करोड़ से अधिक)
- Debt-To-Equity Ratio: सुधरकर 0.23
- Net Cash Position: ₹1,943 करोड़ की शुद्ध नकदी
read more: Suzlon Energy Share Price: 83 रुपए के पार जाएगा सुजलॉन एनर्जी, एक्सपर्ट ने दी खरीद की सलाह!
Inox Wind Q4 Results:
- रेवेन्यू: ₹3,702 करोड़
- EBITDA: 167% बढ़कर ₹918 करोड़
- PAT: ₹438 करोड़ (FY24 में ₹48 करोड़ का घाटा)
- ऑर्डर बुक: 3.2 GW (FY25 में 1.5 GW नए ऑर्डर शामिल)
- प्रमुख ग्राहक: NTPC, Hero Future Energies, CESC
Suzlon vs Inox Wind: प्रोजेक्ट और विस्तार योजनाएं
- Suzlon ने FY25 में 705 मेगावॉट के विंड प्रोजेक्ट्स को एग्जीक्यूट किया और उसकी ऑर्डर बुक 5.5 GW तक पहुंच चुकी है।
- Inox Wind भी FY25 में 705 मेगावॉट प्रोजेक्ट्स डिलीवर कर चुकी है और FY26 में इसे 1.5 GW और जोड़ने की योजना है।
Suzlon vs Inox Wind: मैनेजमेंट आउटलुक
Suzlon Energy का लक्ष्य है कि वह 2035 तक नेट-जीरो लक्ष्यों को हासिल करे। कंपनी अपने कॉर्पोरेट फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है और ग्रीन एनर्जी के नए क्षेत्रों में विस्तार की योजना बना रही है।
Inox Wind INOXGFL समूह के सहयोग से अपने बिजनेस को और अधिक स्केलेबल बनाना चाहती है और O&M (Operations & Maintenance) सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
Suzlon vs Inox Wind Share Price Target
Suzlon Energy Share Price Target:
- ब्रोकरेज राय: JM फाइनेंशियल ने BUY रेटिंग दी है
- टारगेट प्राइस: ₹83 प्रति शेयर (FY27 EPS के आधार पर)
- अनुमानित ऑर्डर बुक: 5.5 GW
- टेक्नोलॉजी अपग्रेड और एफिशिएंसी पर फोकस
Inox Wind Share Price Target:
- ब्रोकरेज राय: JM फाइनेंशियल ने BUY रेटिंग दी है
- टारगेट प्राइस: ₹216 प्रति शेयर (FY27 EPS के आधार पर)
- FY27 तक टारगेट: 1,750 मेगावॉट सालाना डिलीवरी क्षमता
read more: Yes Bank Share Price: यस बैंक में ट्रेडिंग विंडो हुई बंद, जानिए क्या आप भी नहीं कर सकते ट्रेडिंग?
Suzlon vs Inox Wind: निवेशकों के लिए निष्कर्ष
बिंदु | Suzlon Energy | Inox Wind |
---|---|---|
राजस्व वृद्धि | 67% | 105% |
EBITDA वृद्धि | 81% | 167% |
शुद्ध लाभ | ₹2,072 करोड़ | ₹438 करोड़ |
ऑर्डर बुक | 5.5 GW | 3.2 GW |
शेयर रिटर्न | 12% हालिया | 15% हालिया |
टारगेट प्राइस | ₹83 | ₹216 |
Suzlon Energy और Inox Wind दोनों कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, Inox Wind का शुद्ध लाभ टर्नअराउंड और EBITDA मार्जिन अधिक रहा है, जबकि Suzlon की ऑर्डर बुक और प्रॉफिटबिलिटी मजबूत है।
इसलिए निवेशकों को अपनी निवेश रणनीति और रिस्क प्रोफाइल के अनुसार निर्णय लेना चाहिए।
read more: Zomato Share Price: ₹300 के पार जा सकता है जोमैटो, एक्सपर्ट ने दी बाय रेटिंग, जाने पूरी डिटेल्स!
Post Comment